Move to Jagran APP

मास्क सेंटर को प्रियंका गांधी वाड्रा का सलाम

जागरण संवाददाता संजरपुर (आजमगढ़) कोरोना संकट में कुछ करने की ठानी तो संजरपुर गांव में मास्क सेंटर बनाकर लोगों मुफ्त में मास्क देना शुरू कर दिया। अब तक 22 हजार मास्क तैयार कर बांटने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के हाथों प्रशंसा पत्र के साथ सलाम भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 06:09 AM (IST)
मास्क सेंटर को प्रियंका गांधी वाड्रा का सलाम
मास्क सेंटर को प्रियंका गांधी वाड्रा का सलाम

जासं, संजरपुर (आजमगढ़) : कोरोना संकट में कुछ करने की ठानी तो संजरपुर गांव में मास्क सेंटर बनाकर लोगों मुफ्त में मास्क देना शुरू कर दिया। अब तक 22 हजार मास्क तैयार कर बांटने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के हाथों प्रशंसा पत्र के साथ सलाम भेजा है।

loksabha election banner

पत्र में लिखा कि इस महामारी से बचाव के लिए सीमित संसाधनों के बावजूद जिस लगन से सेंटर द्वारा मास्क का निर्माण कर वितरण किया जा रहा है वह इस बीमारी से संघर्ष में बहुत मददगार साबित होगा। इस सेवा भाव को हम सलाम करते हैं। संस्था से जुड़े मसीहुद्दीन संजरी, तारिक शफीक, मोहम्मद तबरेज, इरशाद अहमद, रेहान इस्तेबा, रेहान अहमद, मोहम्मद शाहिद आदि ने बताया कि हम लोग खुद व कुछ महिलाओं से मास्क तैयार कराते हैं। दाउदपुर क्वारंटाइन सेंटर में जितने मास्क की जरूरत होती है उसे यहीं से भेजा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.