विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेज से अलग-अलग नाम और जन्मतिथि पर बनवाए दो पासपोर्ट, पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 02 Sep 2026 01:05 PM (IST)

आजमगढ़ में एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप ...और पढ़ें

आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का खुलासा, दो नाम और जन्मतिथि से बनवाए दो पासपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार।

आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का खुलासा, दो नाम और जन्मतिथि से बनवाए दो पासपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. आज़मगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाए गए।

  2. आरोपी ने अलग-अलग नाम और जन्मतिथि का उपयोग किया।

  3. पुलिस ने मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोतवाली पुलिस आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली के रूप में हुई है।

कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपित ने मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी।

जांच में अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से वह बैंकाक गया था। इसके बाद पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाया। गिरफ्तार आरोपित को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।