Move to Jagran APP

पीएमओ तक मामलों को पहुंचाने का करता था दावा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नरेंद्र मोदी मोर्चा का गठन करने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आशीष

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM (IST)
पीएमओ तक मामलों को पहुंचाने का करता था दावा
पीएमओ तक मामलों को पहुंचाने का करता था दावा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नरेंद्र मोदी मोर्चा का गठन करने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आशीष ¨सह के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी हैं। चूंकि ये अपने पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री से मिलने तक का प्रोग्राम तय कराने का झूठा आश्वासन देता था। इसके द्वारा अपने प्रभाव का प्रदर्शन करने के लिए लखनऊ, मध्य प्रदेश व गुजरात में फर्जी तरीके से समय-समय पर मी¨टग भी किया था। इसकी वजह से और लोग भी इसके संगठन से जुड़ते गए। वह यह भी दावा करता रहा कि वह पूरी तरह प्रधानमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचाता है। इसके एवज में भी काफी धन ऐंठता था। इसके अलावा अन्य कार्य करवाने का भी लाखों रुपये लेता था। प्रधानमंत्री कार्यालय पर अपनी पकड़ बनाकर नौकरियों के लिए भी लोगों से धन वसूलता था।

loksabha election banner

यूपी व गुजरात में बनाए पदाधिकारी

एसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मो. काजी अरशद साब, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबाष ¨सह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी हरिगोविन्द ¨सह, प्रदेश प्रवक्ता डा. शैलेश राय, प्रदेश महासचिव डा. पूनम ¨सह, प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी डा. पीएन ¨सह, प्रदेश संगठन मंत्री संतोष त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रनू यादव व मनु महराज को नियुक्त किया है।

गुजरात राज्य के प्रदेश संगठन महामंत्री विष्णु भाई ठाकरे, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश भाई, कार्यालय मंत्री गोपाल ठाकोर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र भाई पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष यामिनी सुथार, प्रदेश मंत्री हरपाल ¨सह, प्रदेश संगठन मंत्री गौतम भाई कडिया, प्रदेश मंत्री गायित्री गोहील, प्रदेश सदस्यता प्रभारी शागर मेहता, प्रदेश मंत्री विजय कुमार पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष खेमभाई भरवाड़, प्रदेश मंत्री काजलबेन कथरोटिया, प्रदेश मंत्री डा. केतन भोई, प्रदेश महामंत्री नम्रताबेन, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी बेन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी अपने संगठन में शामिल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.