पीएम किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को आजमगढ़ के 6.48 लाख किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त
आजमगढ़ के 6.48 लाख किसानों को 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलेगी। इस बार ई-केवाईसी ...और पढ़ें

30 अक्टूबर को आजमगढ़ के 6.48 लाख किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त।
HighLights
30 अक्टूबर को मिलेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।
आजमगढ़ के 6.48 लाख किसानों को मिलेगा लाभ।
ई-केवाईसी वाले 16 हजार किसानों को भी पैसा।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त किसानों के खाते में तीस अक्टूबर को भेजी जाएगी। इस बार सम्मान निधि का लाभ जिले के छह लाख 48 हजार 752 किसानों को मिलेगा। इसमें हर किसान के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिले में सम्मान निधि की कुल धनराशि 129 करोड़ 75 लाख रुपये आएगी। सम्मान निधि की 23 वीं किस्त छह लाख 31 हजार 937 किसानों के खाते में भेजी गई थी।
किसान सम्मान निधि का लाभ इस बार 16 हजार 815 ऐसे किसानों को भी मिलेगा, जो ई-केवाईसी नहीं कराने या किसी अन्य कारण से कुछ समय से इनके खाते में सम्मान निधि का पैसा नहीं जा रहा था।
इन किसानों ने ई-केवाईसी और अन्य कमियों को समय से सही कराकर सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है और वह स्वीकार भी हो गया है। इसलिए इस बार सम्मान निधि का पैसा छह लाख 48 हजार 752 किसानों के खाते में आएगा।
बता दें कि एक साल में किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि के रूप में किसानों को तीन बार में छह हजार रुपये मिलते हैं। समय से मिलने वाले सम्मान निधि से किसान खाद-बीज खरीद लेते हैं।
जिले के 16 हजार 815 किसान कुछ समय से सम्मान निधि से ई-केवाईसी और अन्य कारणों के कारण वंचित हो रहे थे, इस बार उनको भी सूची में शामिल किया गया है। किसानों ने ई-केवाईसी के साथ ही अन्य कमियों को समय से ठीक करा लिया है। किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की रकम तीस अक्टूबर को आ जाएगी। -आशीष कुमार, उप कृषि निदेशक।
यह भी पढ़ें- UP CM Yogi Adityanath: ‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री
