एक तरफ पौधरोपण, दूसरी तरफ तमसा तीरे कूड़ा
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के आह्वान पर शुरू हुए तमसा महासफाई अभियान को तीन म
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM (IST)
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के आह्वान पर शुरू हुए तमसा महासफाई अभियान को तीन माह से अधिक समय हो गए। अभियान के तीसरे चरण में नदी तट पर आज भी स्वयंसेवी सगठनों और नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। उधर, जिला प्रशासन के सफाई अभियान पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा फेंका जा रहा कूड़ा सारी व्यवस्था पर पानी फेर रहा है। शुक्रवार को तमसा के मोहटी घाट से लेकर कई घाटों पर लोगों ने पौधरोपण किया। इसी दौरान एक घाट पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा गिराए गए कूड़े को देख नाराजगी जताई। जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र ¨सह ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जिसके द्वारा भी इस तरह की लापरवाही मिली उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें