मृतक आश्रित के कार्यभार को लेकर धरना-प्रदर्शन
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मई खरगपुर जनता सहयोग इंटर कालेज के परिसर में मृतक आश्रित परिचारक को कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंश राय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर प्रदर्शन किया।
आजमगढ़ : लालगंज विकास खंड क्षेत्र के मई खरगपुर जनता सहयोग इंटर कालेज के परिसर में मृतक आश्रित परिचारक को कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश राय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर प्रदर्शन किया गया।
शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री शेषनाथ मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना संगठन का उद्देश्य है। इससे हम अपने अध्यापकों व कर्मचारियों की सुरक्षा कर सकते हैं। सतीश यादव मृतक आश्रित के पिता स्व. जयप्रकाश यादव विद्यालय में लगभग 22 वर्षों तक निष्ठापूर्वक कार्य किए। कुछ वर्ष पहले उनकी मृत्यु के बाद उनके आश्रित को नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी कार्यभार ग्रहण न कराना शोषण का प्रतीक है। संघ किसी भी अध्यापक व कर्मचारी का शोषण नहीं होने देगा। कार्यभार ग्रहण करने तक आंदोलन और लड़ाई जारी रहेगी। धरने को मंडल मंत्री सुनील राय, जिलामंत्री इंद्रसेन ¨सह, उपाध्यक्ष बलवंत ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार धरनास्थल पर पहुंची राजकीय बालिका इंटर कालेज कटघर की प्रधानाचार्या कुसुम श्रीवास्तव ने कहा कि एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। इस अवसर पर रमाकांत राय, शेषनाथ मिश्र, सतीश यादव, रामसेवक ¨सह, जयकुमार ¨सह, आनंद राय, बालकृष्ण दुबे, महेश कुमार मिश्र आदि थे।