Move to Jagran APP

Azamgarh Loksabha Result : आजमगढ़ लोकसभा से अखिलेश यादव ने हासिल की जीत

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार देर रात 11.30 तक आए परिणाम में अपने करीबी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को हरा दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:36 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:15 AM (IST)
Azamgarh Loksabha Result : आजमगढ़ लोकसभा से अखिलेश यादव ने हासिल की जीत
Azamgarh Loksabha Result : आजमगढ़ लोकसभा से अखिलेश यादव ने हासिल की जीत

आजमगढ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार देर रात 11.30 बजे तक आए चुनाव परिणाम में अपने करीबी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को हरा दिया। इससे पूर्व अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्‍याशी पर पहले ही निर्णायक बढ़त बना रखी थी। 33 वें अौर अंतिम राउंड में अखिलेश ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को दो लाख 59 हजार 674 वोट हरा दिया। अखिलेश यादव को कुल वोट 6, 21, 378 वोट मिले, वहीं निरहुआ को कुल 3,61,704 मत ही हासिल हुए। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी से देर रात प्रमाण पत्र हासिल किया।

loksabha election banner

गुरुवार देर रात तक 11 बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा आजमगढ़ को नया सांसद मिल गया। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में यहां पर 12 मई 56.2 फीसद मतदान हुआ था। जबकि पिछली लोकसभा में सपा प्रत्याशी रहे मुलायम सिंह यादव ने कुल 19 फीसद मत पाकर जीत हासिल की थी। 

-----------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

11.30 बजे : अंतिम 33 वें चरण की मतगणना के साथ ही अखिलेश यादव को विजयी घोषित कर दिया गया। 

11.05 बजे : 32 राउंड में आजमगढ संसदीय सीट से सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव 619398 जबक‍ि भाजपा प्रत्‍याशी द‍िनेश लाल न‍िरहुआ को 359866 मत मि‍ले हैं। कुल दस लाख 24 हजार 991 मतों की गणना हो चुकी है। नोटा पर 7234 मत पडे।

10.30 बजे : 28 वें चरण की मतगणना में अखिलेश यादव 599464 मत, दिनेश लाल यादव निरहुआ को 346029 मत मिले हैं। सपा के अखिलेश यादव 253435 मतों से आगे चल रहे हैं।

9.15 बजे : 26 वें चक्र में अखिलेश (सपा) को  567836 मत और दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा) को   328961 मत मिले हैं। सपा के अखिलेश यादव 238875 मतों से आगे चल रहे हैं।

8.45 बजे : अखिलेश यादव (सपा)  589079 मत, भाजपा के दिनेश लाल यादव 342572 मतों के साथ दूसरे स्‍थान पर। इस तरह अखिलेश यादव 246507 मतों से आगे चल रहे हैं।

6.30 बजे : 18 वें चरण की मतगणना में अखिलेश यादव को 398494 मत और दिनेश लाल यादव निरहुआ को 235812 मत मिले हैं। इस तरह सपा के अखिलेश यादव 162682 मतों से आगे चल रहे हैं।

5 बजे : 15वें चरण में अखिलेश यादव (सपा) 332018 मत पाकर पहले स्‍थान पर और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ 144955 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। सपा के अखिलेश यादव 137,063 मतों से फ‍िलहाल आगे चल रहे हैं।

4.45 बजे : 14 वें चरण की मतगणना में अखिलेश यादव (सपा) 314618 मत, दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा) को 178145 मत मिला है। सपा के अखिलेश यादव 136473 मतों से आगे र‍हे हैं। जबकि 513512 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

4:25 बजे : 13 वें चक्र की मतगणना में अखिलेश (सपा) 294246 मत, निरहुआ (भाजपा) को 163099 मत मिला है। वहीं सपा के अखिलेश यादव 131147 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 बजे : 12 वें चरण की मतगणना में अखिलेश यादव (सपा) से 274269 मत, दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा) से 147169 मत पा चुके हैं। सपा के अखिलेश यादव 127100 मतों से आगे चल रहे हैं।

3.30 बजे : आजमगढ सदर संसदीय क्षेत्र से 10 राउंड की गिनती में सपा के अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से एक लाख 17 हजार वोट से आगे हैं। अखिलेश को  234248 वोट मिले हैं। निरहुआ को 117072 मत प्राप्त हुए हैं।

1.30 बजे : पांचवें चरण की मतगणना में अखिलेश यादव सपा की ओर से 122239 मत पाकर पहले स्‍थाल पर चल रहे हैं वहीं दूसरे स्‍थान पर दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा की ओर से अब तक 54902 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। इस प्रकार सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 67337 मतों से आगे चल रहे हैं।

12.30 बजे : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 58861 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक प्राप्‍त मतों में अखिलेश यादव 100161 और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 41300 मत मिल चुका है।

10.15 बजे: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 4443 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं। दो चक्र की वोटो की गिनती में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष 14878 वोट मिले है तो वहीं निरहुआ को 10435 वोट मिले हैं । इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने किसी प्रत्याशी को इस सीट पर नहीं खड़ा किया था। 

10 बजे: आजमगढ़ प्रथम चक्र में अखिलेश यादव को 5075, निरहुआ को 1637 मत मिले हैं। 

9 बजे : पोस्टल बैलेट व ईवीएम की एक साथ वोटो की गिनती शुरू होने के बाद आजमगढ सदर से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

2014 आजमगढ़ लोकसभा परिणाम : चुनाव में मुलाय‍म सिंह यादव सपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 340306 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर भाजपा की ओर से रमाकांत यादव ने 277102 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर बसपा के शाह आलम ने 266528 मत हासिल किया था।

आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र

17,85,624

कुल मतदाता
10,24,841 कुल पड़े मत
9,69,949 कुल पुरुष मतदाता
5,23,755 कुल पुरुष पड़े मत
8,15,606  कुल महिला मतदाता
5,01,086  कुल महिला पड़े मत

आजमगढ़ लोकसभा प्रत्‍याशी : आजमगढ़ लोकसभा सीट पर कुल 15 प्रतयाशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें अखिलेश यादव -सपा, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ -भाजपा, प्रमोद तिवारी -जनहित किसान पार्टी, गोरख निषाद -बहुजन उदय मंच, मोहिंदर कुमार- सर्वश्रेष्ठ दल, अभिमन्यु सिंह्र -सुहेलदेव भासपा, अनिल सिंह- राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, पवन सिंह- अाम जनता पार्टी इंडिया, राजाराम गोड़ -भा. लोकसेवा दल, एहसान -नैतिक पार्टी व्यापार, अरविंद कुमार -नागरिक एकता पार्टी, राजीव कुमार सिंह- निर्दल, बुधिराम- निर्दल, राजीव पांडेय- निर्दल, गौरव सिंह- निर्दल शामिल रहे।

आजमगढ़ में मतगणना के दौरान यातायात व्‍यवस्‍था

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद तारिक ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर की ओर से आने वाले सभी ट्रक डीसीएम शांहगंज, फूलपुर की ओर से आने वाले ट्रक, डीसीएम, ट्रेलर समेत अन्य बड़े वाहन रानी की सराय चेक पोस्ट से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर होते हुए अपने गतंव्य स्थानों को जाएंगे। वहीं शाहगंज व फूलपुर की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ, हाफिजपुर होजे हुए अपने गतंव्य के लिए जाएंगे। अतरौलिया, कप्तानगंज से आने वाले सभी भारी वाहन भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर, बैठौली, सठियांव व जहानागंज होते हुए अपने निर्धारित स्थानों के लिए जाएंगे। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन जीयनपुर, मुबारकपुर, सठियांव से जहानागंज होते हुए निर्धारित स्थान के लिए जाएंगे। मऊ से आने वाले वाहन सठियांव से जहानागंज होते हुए जाएंगे। गाजीपुर से आने वाले सभी भारी वाहन जहानागंज, सठियांव, बैठौली, हाफिजपुर होते हुए निर्धारित स्थानों के लिए जाएंगे। 

सबसे पहले पोस्‍टल बैलट की मतगणना

मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना की गई। इसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरु हुई। पोस्टल बैलेट मतगणना के अंतर्गत फार्म-13-सी लिफाफा खोले गए, जिसमें घोषणा पत्र एवं लिफाफा 13-बी था। सबसे पहले घोषणा पत्र का क्रमांक एवं लिफाफा 13-बी में लिखे क्रमांक की जांच करने के बाद क्रमांक सेम हुआ तो उसकी गणना की गई। सबकुछ ठीक होने पर ही लिफाफा 13-बी खोला गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.