विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सरकार में अराजकता और दंगों को आज भी प्रदेश की जनता नहीं भूली : उप मुख्यमंत्री

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 02:10 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ में सपा सरकार पर अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों का आरोप लगाते हुए कहा कि ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- अराजकता और दंगे नहीं भूले लोग।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- अराजकता और दंगे नहीं भूले लोग।

HighLights

  1. सपा सरकार में गुंडागर्दी, अराजकता और दंगों का आरोप लगाया।

  2. भाजपा सरकार में कानून का राज और विकास की सराहना की।

  3. स्वास्थ्य सुविधाओं, बाढ़ राहत और बुखार पर दिशानिर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार रही, गुडागंर्दी, अराजकता, के साथ ही खेतों की लूट हुई है। सपा सरकार में व्याप्त अराजकता और दंगों को आज भी प्रदेश की जनता नहीं भूली है। खासकर, जौनपुर और आजमगढ़ के लोग तो अच्छी तरह से जानते हैं कि सपा सरकार में प्लाट, मकान कब्जा करना तो आम बात थी, इसके साथ ही बहू-बेटियों की आबरू भी खतरे में थी।

बुलंदशहर में सपा प्रमुख के कार्यक्रम को रोकने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी क्या करना चाहती है, क्या करना चाहती है। किसी को रोकने -टोकने का सवाल नहीं है। कोई भी कहीं भी आ-जा सकता है। सपा केवल अनर्गल बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करती हैं। भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की जनता के साथ है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून का राज है। आज प्रदेश विकास के मामले में पूरे देश में नंबर वन साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि समय-समय पर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हर घटना का सरकार संज्ञान लेती है। निष्पक्ष विवेचना होगी, जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी। हम सब एक साथ, एक परिवार के हैं। कहा कि बुखार को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अगर किसी को बुखार है तो तत्काल अस्पताल जाए और जो पैमाना है, उसका पालन करें। अगर किसी को खांसी आती है, जुकाम है, सिरदर्द है या कोई सिम्टम दिखता है तो मास्क जरूर लगाए।

हाथ को बराकर धोए और किसी को टच न करे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सवाल पर कहा कि जहां पर भी बाढ़ की समस्या है, वहां पर हेल्थ कैंप चल रहा है, सभी जगह दवाईयां उपलब्ध है। इसकी मानीटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर रहे है। जहां आवश्यकता है, वहां बाढ़ राहत सामग्री एवं अन्य सामान दिए जा रहे हैं। ब्रिक्स सम्मेलन के सवाल पर जवाब नहीं दिया। उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह भी साथ में थे।