बगैर कोचिग पास की पीसीएस परीक्षा
पीसीएएस परीक्षा में उत्तीर्ण शाहपुर के गौरी निवासी पीयूष त्रिपाठी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय गौरी हाईस्कूल की शिक्षा शाहपुर इंटर कॉलेज तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा बीटेक चेन्नई के डॉक्टर एनजीआर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक में एमटेक भी वहीं से किया।
जासं, बूढ़नपुर (आजमगढ़) : पीसीएएस परीक्षा पास कर खंड विकास अधिकारी बने शाहपुर के गौरी निवासी पीयूष त्रिपाठी ने तैयारी के लिए कभी कोचिग का सहारा नहीं लिया, बल्कि छह से सात घंटे खुद पढ़ाई की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय गौरी, हाईस्कूल की शिक्षा शाहपुर इंटर कालेज तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा, बीटेक चेन्नई के डा. एनजीआर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक में, एमटेक भी वहीं से किया। तैयारी के लिए इलाहाबाद आए। उनका विषय इतिहास और समाज कार्य का चुनाव किया। समाचार पत्र दैनिक जागरण पसंदीदा है। बताया कि प्रारंभिक तैयारी के लिए दैनिक जागरण का सामान्य ज्ञान लाभकारी है। यू-ट्यूब चैनल पर राज्यसभा के समाचार और बहस अत्यधिक लाभकारी हैं। उन्हें क्रिकेट का खेल प्रिय है। कहा कि प्रतियोगी छात्रों को साहस बनाए रखना चाहिए। जो पूर्व का ज्ञान है उससे दोहराते रहें। उनके पिता भालचंद्र त्रिपाठी प्रसिद्ध गीतकार और शायर हैं। माता सावित्री त्रिपाठी गृहणी हैं। पत्नी अनु त्रिपाठी और बच्चों मलय और ऋतु ने भावनात्मक सहयोग किया।