Move to Jagran APP

पार्टी की मजबूती के लिए दी गई जिम्मेदारी

आजमगढ़ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शिल्प इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को मेहता पार्क में हुई। इसमें 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 05:48 PM (IST)
पार्टी की मजबूती के लिए दी गई जिम्मेदारी
पार्टी की मजबूती के लिए दी गई जिम्मेदारी

जासं, आजमगढ़ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शिल्प इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को मेहता पार्क में हुई। इसमें 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता देखना चाहती है। ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री पद पर रहते हुए पिछड़ों, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति के लोगों के हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष किया। सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। अधिकार एवं आत्मसम्मान के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारी का सुझाव दिया गया। इस मौके पर फूलमती राजभर, युवा मंच के विधानसभा अध्यक्ष शांतनु राजभर, प्रह्लाद राजभर, मुन्ना राजभर, पुजारी, यमुना आदि मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.