Move to Jagran APP

हड़ताल से चरमराई धान खरीद व खाद्यान्न व्यवस्था

आ•ामगढ़ : यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर्स, आफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार एवं धरना के समर्थन में जनपद की मंडलीय इकाई द्वारा संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय बेलइसा में धरना प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:06 AM (IST)
हड़ताल से चरमराई धान खरीद व खाद्यान्न व्यवस्था
हड़ताल से चरमराई धान खरीद व खाद्यान्न व्यवस्था

आजमगढ़ : यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर्स, आफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार एवं धरना के समर्थन में जनपद की मंडलीय इकाई द्वारा संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय बेलइसा में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें मंडल के समस्त विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शामिल थे। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल की वजह से धान खरीद तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष शेख इफ्तेखार अली ने कहा कि संघ की 22 सूत्रीय मांगों को न माने जाने तक धरना एवं पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंडल संरक्षक अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि पता नहीं कब तक बिना साधन एवं सुविधा के हमारे निरीक्षक भाई सरकार की नीतियों को संचालित करते रहेंगे, जबकि बार-बार शासन और सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी फील्ड में हमारे कर्मचारी और अधिकारी संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर महामंत्री आनंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष हेमंत ¨सह, उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता, रमेश यादव, अनूप वर्मा, शीतला प्रसाद सरोज, अनिल यादव, अतुल शर्मा, दानिश खान, वीरेंद्र ¨सह, दीपा दत्ता, माधुरी त्रिपाठी, प्रेमलता मिश्रा, श्वेता पांडेय, संजय कुमार, विजय शंकर राय, रत्न कृष्णम, रविकांत, अशोक यादव, नरेंद्र मिश्र, अत्रि मुनि, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

इसी प्रकार जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के सभी पूर्ति निरीक्षक हड़ताल पर रहे और कार्य नहीं किया। इन लोगों ने भी बैठक कर सरकार को चेतावनी दी कि उनकी मांगों को अगर पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर एआरओ अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी, शिवशंकर यादव, संजय ¨सह, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश ¨सह, इंद्रासनी यादव, पद्माकर तिवारी, रविरंजन, उदयराज निषाद, विकास ¨सह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.