फिर डिघिया गेज पर खतरा ¨बदु के करीब पहुंची घाघरा
आजमगढ़ : घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव होने से डिघिटया गेज पर आठ घंटे में खतरा ¨बदु के करीब पहुंच गई
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:02 AM (IST)
आजमगढ़ : घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव होने से डिघिटया गेज पर आठ घंटे में खतरा ¨बदु के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। इससे देवारावासी भयभीत हैं। बगहवा के रामअवध के पूरा में 40 मीटर की दूरी पर नदी कटान कर रही है। गन्ना किसानों का अब तक 60 बीघा जमीन घाघरा अपनी चपेट में ले चुकी है। उधर बगहवा के राम अवध के पुरा में भी एक दर्जन परिवार इसकी चपेट में है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ चौकियों पर दवा नहीं है। बाढ़ चौकी पर भी पशु चिकित्सक गायब रहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें