विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेल और सिलिंडर की कमी बताकर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष: ओमप्रकाश राजभर

Published: Fri, 27 Mar 2026 09:47 PM (GMT+05:30)

पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष तेल और सिलिंडर की कमी बताकर जनता को गुमराह कर रहा है। ...और पढ़ें

तेल और सिलिंडर की कमी बताकर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष: ओमप्रकाश राजभर।

तेल और सिलिंडर की कमी बताकर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष: ओमप्रकाश राजभर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़)। प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि तेल और सिलिंडर की कमी बताकर विपक्षी पार्टियां जनता को गुमराह करने पर लगी हैं। वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। केंद्र सरकार इस चुनौती से निजात का प्रयास कर रही है।

भारत के लिए तेल लेकर आने वाले जहाज समुद्र में रवाना हो चुके हैं और शीघ्र ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। पंचायती राजमंत्री ने आमजन से अपील किया कि घबराकर तेल का अनावश्यक भंडारण न करें।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इंटरनेट मीडिया पर किए गए पोस्ट ‘मिट्टी के चूल्हे’ के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह सफेद झूठ है।

अगर उस घर की जांच हो तो दस सिलिंडर मिल जाएंगे। जिनके घर में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है, वही लोग आमजन के बीच में सिलिंडर की कमी होने का भ्रम फैला रहे हैं।

अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में शुक्रवार को पंचायती राजमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब दो बड़े देश संघर्ष में उलझते हैं, तो उसका असर अन्य देशों पर भी पड़ता है और वर्तमान स्थिति भी उसी का परिणाम है। कहा कि सभी को पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराया जाएगा, केवल धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

कहा कि पेट्रोल पंप संचालक बिना ठोस कारण ‘नो स्टाक’ का बोर्ड नहीं लगाएं। इससे अनावश्यक अफवाह फैलेगी और पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ेगी।

कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को राहत देना है, न कि संकट उत्पन्न करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद कर रहे हैं, ताकि वैकल्पिक स्रोतों से तेल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।