नारपतपुर नाला में मिला वृद्ध का शव
जागरण संवाददाता पवई (आजमगढ़) पवई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित नारपतपुर नाले में मंग
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पवई (आजमगढ़): पवई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित नारपतपुर नाले में मंगलवार की सुबह वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालते हुए विधिक कारवाई में जुट गई। बागबहार गांव निवासी अभय राज पुत्र विश्वेशर की पिछले एक माह पूर्व घर से भाग गए थे। उनकी दिमागी हालत ठीक न होने के कारण कई बार पहले भी भाग चुके थे। स्वजन ने थाने में उसकी सूचना भी दी थी। उक्त बातें मृतक की पुत्री सुमित्रा ने बताई। उन्होंने जानकारी दी कि काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। सुबह नारपतपुर के नाले में मृत पड़े मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। मृतक दो पुत्री के पिता थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें