अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के समीप गुरुवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के चौबलिया गांव निवासी राजेंद्र तिवारी (60) खेतीबारी करते थे। वे गुरुवार की रात को लगभग दस बजे शहर से बाइक से घर वापस जा रहे थे कि समधी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां से हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे उनकी मौत हो गई।