लॉकडाउन का पालन कराने सड़क पर उतरे अफसर
आजमगढ़ पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को लॉकडाउन-4 का पालन कराने के लिए आला अफसरों की टीम सड़क पर उतरी। सगड़ी तहसील की उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर व जीयनपुर कोतवाल गजानंद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की।
जासं, आजमगढ़ : पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को लॉकडाउन-4 का पालन कराने के लिए आला अफसरों की टीम सड़क पर उतरी। सगड़ी तहसील की उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर व जीयनपुर कोतवाल गजानंद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की। जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों का पुलिस ने चालन कर समन शुल्क वसूला। बिना मास्क लगाए और बेवजह बाइक लेकर बाहर से घूम रहे वाहनों का चालान किया। वहीं जूता-चप्पल की दुकानों को बंद करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। जीयनपुर बाजार में सभी अधिकारी काफी देर तक जमे रहे। आला अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों की चेकिग हुई। लाकडाउन उल्लंघन के आरोप में दर्जनों वाहन चालक व दुकानदारों का चालान कर दिया।