Move to Jagran APP

अफसरों ने दिए छात्राओं को आत्मरक्षा के सूत्र

आजमगढ़ मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज व जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित मार्शल आर्ट जूडो-कराटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अफसरों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सूत्र भी बताएं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:11 PM (IST)
अफसरों ने दिए छात्राओं को आत्मरक्षा के सूत्र
अफसरों ने दिए छात्राओं को आत्मरक्षा के सूत्र

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज व जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित मार्शल आर्ट जूडो-कराटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अफसरों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सूत्र भी बताए। इस दौरान कराटे सोसाइटी के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने छात्राओं को कराटे का अभ्यास कराया।

loksabha election banner

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाएं पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण पूरे मनोभाव से करें। छात्राओं को आत्मरक्षा करने हेतु मार्शल आर्ट तथा जूडो-कराटे का प्रशिक्षण जो दिया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। छात्राओं में विश्वास पैदा होगा। विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जनपद में 36 राजकीय इंटर कालेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा करने हेतु मार्शल आर्ट तथा जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रथम चरण में 40-40 छात्राओं को मार्शल आर्ट तथा जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट तथा जूडो कराटे का यह प्रशिक्षण 01 अगस्त से 30 सितंबर (दो माह) तक होना है। प्रत्येक राजकीय स्कूलों से एक-एक छात्राओं को मार्शल आर्ट ट्रेनरों द्वारा मार्शल आर्ट तथा जूडो-कराटे का प्रशिक्षण देकर छात्राओं को मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये मार्शल आर्ट ट्रेनर छात्राएं अपने संबंधित कालेजों में 10-10 छात्राओं प्रशिक्षित करेंगी। इस अवसर पर डीआईओएस डा. वीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम सदर प्रशान्त कुमार नायक, अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज प्रधानाचार्य डा. संगीता तिवारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डा. सुधा सिंह आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार निस्वां इंटर कालेज में भी छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.