Move to Jagran APP

नए 14 के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या सैकड़ा पार

आजमगढ़ जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीरों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 14 और नए व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नए कोरोना पाजीटिव केस सठियांव बघावर कोयलसा मेंहनगर व रानी की सराय में पाए गए। वर्तमान समय में 94 एक्टिव केस हैं। 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि दो मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 05:26 PM (IST)
नए 14 के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या सैकड़ा पार
नए 14 के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या सैकड़ा पार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 14 और नए व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नए पॉजीटिव केस सठियांव, बघावर, कोयलसा, मेंहनगर व रानी की सराय में पाए गए। वर्तमान समय में 94 एक्टिव केस हैं। 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि दो मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108 हो चुकी है।

loksabha election banner

डीएम ने बताया कि वर्तमान में 94 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 25 मरीज को एल-वन अस्पताल (महामृत्यंज डेंटल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 55 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआइ चक्रपानपुर) में आइसोलेट किया गया है। 14 मरीजों को एल-1 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 108 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें 31 मई को छह पॉजिटिव केस शामिल हैं।

1026 व्यक्ति किए गए हैं क्वारंटाइन

डीएम ने बताया कि कुल 42 क्वारंटाइन सेंटर हैं। जिसमें 513 व्यक्ति रुके हुए हैं। सभी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 13 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर में 307 व्यक्ति, पांच इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 117 व्यक्ति और 24 आश्रय स्थलों में 89 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।

अब तक भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट

डीएम ने बताया कि अब तक कुल 2918 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें से 2218 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 108 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव व 2110 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी भी 700 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 32 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है। गत 24 घंटे में कुल 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें 120 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 20 पॉजिटिव और 100 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.