रफ्तार का सैकड़ा ठोक सकेंगी ट्रेनें
शाहगंज व मऊ के मध्य आदर्श रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लाकिग का चल रहा कार्य कल तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 50 की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें दोगुनी गति से दौड़ने लगेंगी। सिग्नल अपग्रेडेशन स्टैंडर्ड-1 से स्टैंडर्ड-2 रिवाइज्ड में परिवर्तित का कार्य किया जा रहा है। इसमें दोनों तरफ से क्रासिग कराया जा सकता है।
जासं, आजमगढ़ : शाहगंज व मऊ के मध्य आदर्श रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लाकिग का चल रहा कार्य कल तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 50 की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें दोगुनी गति से दौड़ने लगेंगी। नान इंटरलॉकिग का कार्य इंजीनियरिग विभाग वाराणसी द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। इंजीनियरिग विभाग के कार्य प्रबंधन व संपादन एके सिंह, सहायक कार्यपालक इंजीनियर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्य स्थल पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। सभी श्रमिकों से लेकर इंजीनियर तक मास्क लगाए हुए हैं। सहायक मंडल इंजीनियर निर्माण वाराणसी के अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्य स्थल पर सेक्शन इंजीनियर रैंक के एक कर्मचारी अंशुमान को कोविड हवलदार भी बनाया गया है, जो सुबह सोडियम क्लोराइट का छिड़काव व नियमों का पालन कराते रहते हैं। इसमें जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग है।