अब अपनी इच्छानुसार गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे किसान
- राहत - दो बार पर्ची रिजेक्ट होने के बाद भी सुविधा -मनचाही तिथि पर पर्ची जारी करवाने का म
- राहत
- दो बार पर्ची रिजेक्ट होने के बाद भी सुविधा
-मनचाही तिथि पर पर्ची जारी करवाने का मौका
जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़): गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप पहले से लांच है, जिसका उपयोग किसान गन्ना आपूर्ति आदि का विवरण जानने के लिए ही करते थे, लेकिन अब इस एप के सहारे गन्ना किसान अपने दो बार के रिजेक्ट पर्ची पर गन्ना आपूर्ति करने का एक मौका पा सकते हैं। वह अपनी मनचाही तिथि पर गन्ना आपूर्ति कर सकते हैं।
चीनी मिल सठियांव से जुड़े गन्ना किसानों के लिए बने ई-गन्ना एप के माध्यम से किसानों का सारा विवरण उन तक पहुंचाया जाता था, लेकिन दो बार रिजेक्ट पर्ची के बाद गन्ना आपूर्ति करने में समस्या उत्पन्न हो जाती थी।
किसानों को काफी इंतजार के बाद गन्ना आपूर्ति करने का समय मिलता था, जिससे किसान परेशान होते थे। अब किसानों को इस परेशानी से बचाने के लिए गन्ना एप में एक सुविधा जोड़ दी गई है।इस पर दो बार पर्ची रिजेक्ट होने के बाद किसान आनलाइन अप्लाई करके कोई मनचाही तिथि अपने नाम एलाट करवा सकते हैं।गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने किसानों के लिए एक सुविधा दी जिससे किसानों में खुशी व्याप्त है।
इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल व जीएम लालता प्रसाद सोनकर ने बताया कि यहां कुल छह समितियों से गन्ना आपूर्ति होती है। इससे गन्ना आपूर्ति में आसानी होगी और तिथि का निर्धारण समिति के सचिव करेंगे।