जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आक्रोश
नगर पंचायत सरायमीर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नगरवासियों में आक्रोश है। सरायमीर कस्बे के नाला का पानी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास गड्ढे में आ रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 07:39 PM (IST)
जासं, सरायमीर (आजमगढ़) : नगर पंचायत सरायमीर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नगरवासियों में आक्रोश है। सरायमीर कस्बे के नाला का पानी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास गड्ढे में आ रहा है। आगे पानी की निकासी न होने के कारण सड़े पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। दुर्गंध के चलते यात्रियों का प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेनों का इंतजार करना दूभर हो गया है। अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों जाना मुश्किल हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें