Move to Jagran APP

विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

आजमगढ़ : विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं प्रभातफेरी निकाली गई तो कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:30 PM (IST)
विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत
विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

आजमगढ़ : विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं प्रभातफेरी निकाली गई तो कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जयंती समारोह को यादगार बनाते हुए प्रयास ने स्वामी के प्रतिमा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, वस्त्र वितरण व अनाज, भोजन आदि का वितरण कर लोगों में चेतना जगाने का कार्य किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र ने प्रतिमा का अनावरण किया। अध्यक्ष रणजीत ¨सह, प्रणीत श्रीवास्तव, डा. वीरेंद्र पाठक आदि थे। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में नगर कार्यालय मे स्वामी विवेकानंद की जयंती अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, मृगांक शेखर सिन्हा, शैलेंद्र अग्रवाल, सुमन ¨सह, जूही श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

माहुल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय रामलीला मैदान में शनिवार को विश्व युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ डीएस उपाध्याय उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व रणजीत बच्चन ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता पवन कुमार उपाध्याय एवं संचालन सुधाशंकर त्रिपाठी ने किया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोयलसा के प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता हुई। बोंगरिया प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज आदर्श नगर, रायपुर पट्टी के प्रांगण में विद्यालय के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिकोत्सव व विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा. विनोद भारती व प्रबंधक रामसहाय लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.