Move to Jagran APP

सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी में फंसी नपं अध्यक्ष, मुकदमा

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर क्षेत्र के भाजपाइयों में नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 07:35 PM (IST)
सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी में फंसी नपं अध्यक्ष, मुकदमा
सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी में फंसी नपं अध्यक्ष, मुकदमा

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में निजामाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता प्रेमा यादव फंस गई हैं। भाजपा नेता संतोष कुमार गोंड की तहरीर पर निजामाबाद पुलिस ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में अग्निकांड पीड़ित किसानों को कुछ दिन पूर्व आर्थिक मदद की थी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उसे निजामाबाद थाने की पुलिस के वाट्सएप ग्रुप मे पोस्ट कर दिया था। 26 मार्च को सोशल मीडिया पर नपं अध्यक्ष की टिप्पणी वायरल होते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। नाराज कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन 27 मार्च को निजामाबाद थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। आचार संहिता का भी हवाला दिया था। सोमवार को निजामाबाद पुलिस ने भाजपा नेता संतोष कुमार गोंड की तहरीर पर नपं अध्यक्ष प्रेमा यादव पत्नी सुरेंद्र यादव मोहल्ला हुसैनाबाद थाना निजामाबाद निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.