सफाई कर्मियों पर दमनकारी नीति बर्दाश्त नहीं : उपाध्यक्ष
जासं आजमगढ़ नगर पालिका प्रशासन सफाईकर्मियों पर दमनकारी चक्र चला रही है। उन्हें समय से न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही कोई सुविधा। जिम्मेदार उनके हक को लेकर गंभीर नहीं है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम प्रशासनिक अधिकारी से मिलेंगे। यदि यहां से नहीं हुआ तो उनकी आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तक पहुंचाएंगे। यह बात मंगलवार को नगर पालिका के सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लाल बाबू बाल्मीकि ने कहीं।
जासं, आजमगढ़ : नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मियों पर दमनकारी चक्र चला रहा है। उन्हें समय से न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही सुविधाएं। उन्हें न्याय दिलाने को प्रशासनिक अधिकारी से मिलूंगा। यहां से बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री तक बात पहुंचेगी। नगर पालिका के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लाल बाबू बाल्मीकि ने कही।
आयोग के उपाध्यक्ष सफाई कर्मियों की समस्या जानने पहुंचे थे। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष अशलम खान ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अशलम खान को अपना प्रतिनिधि घोषित किया। सफाईकर्मी स्व. टिलठू की पत्नी कलावती बच्चों संग पहुंच वहां रो पड़ी। बोलीं पति की मृत्यु के बाद आठ माह से नौकरी व पेंशन को कार्यालय का चक्कर काट रही हूं। सुनवाई नहीं हो रही है। उपाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक अन्य सफाईकर्मी इस्माईल ने आरोप लगाया कि अवकाश ली तो उसे कार्यमुक्त कर दिया। आज तक पेंशन, भत्ता कुछ नहीं मिला। उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते ईओ को तलब करने की बात कही। बोले कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। 40 हजार कर्मचारियों की भर्ती की मांग की गई है। अनियमितताएं मिलने की बात सवीकारते हुए सीएम से अवगत कराने की बात कही। सफाई को सवाल पर ईओ डा. शुभनाथ प्रसाद जवाब नहीं दे पाए। रमेश श्रीवास्तव मंडल महामंत्री, काशीराम, निशार खान, उषा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।