धर्म निरपेक्षता के पक्षधर हैं मुलायम ¨सह यादव
सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के सठियांव स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया।
आजमगढ़ : कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय गुब्बारों से सजाया गया था। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी आजमी ने केक काटकर मुलायम ¨सह यादव के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि हिंदुस्तान में मुलायम ¨सह यादव ऐसे नेता हैं जिनको हर पार्टी के लोग नेताजी के नाम से जानते हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने किसानों, गरीबों, मजलूमों के हक एवं जनहित में तमाम योजनाएं लागू कीं। विधायक आलमबदी ने मुलायम ¨सह यादव को धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी राज की स्थापना के लिए संकल्पित नेता बताया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुलायम ¨सह यादव को संघर्ष के पर्याय व किसानों का मसीहा बताया। संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, जयराम ¨सह पटेल, डा. हरिराम ¨सह यादव, हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ यादव, हंसराज यादव, अशोक यादव, शिवनरायन ¨सह, वीरेंद्र यादव, शिवसागर यादव, रामप्रवेश यादव, राजेश यादव, भानुमति सरोज, बबिता चौहान, गुड्डी, आशा यादव, प्रेमा यादव, अजीत राव आदि उपस्थित थे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पुलिस लाइन स्थित जिला कार्यालय पर मुलायम ¨सह यादव का 80वां जन्मदिन गुरुवार को धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुलायम ¨सह यादव को धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर बताया गया। मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि पूरे देश में नेताजी ही धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर हैं। धर्मनिरपेक्षता के लिए उन्होंने सत्ता को ठोकर मारने का काम किया है। संचालन पार्टी के प्रमुख महासचिव आनंद उपाध्याय ने किया। इसके पूर्व मुबारकपुर कस्बे के अस्पतालों में मरीज और तीमारदारों में मंडल प्रभारी राम दर्शन यादव ने फल वितरित कर लोगों को भाईचारगी और समरसता का संदेश दिया। इस दौरान सुरेंद्र चौहान, मनीष यादव, अर¨वद यादव, चरणजीत ¨सह, मुमताज अहमद, मंसूरी कृष्णा ¨सह, लल्लन तिवारी, सीताराम यादव, जयप्रकाश यादव, ओंकार तिवारी, डा. राजदेव यादव, शर्मा नंद पांडे, अब्दुल्लाह, शाहजहां, अतुल यादव, आशू आदि उपस्थित थे।