विकास को ऊंचाई देने में नेताजी का बड़ा योगदान : बलराम
आजमगढ़ सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का
जासं, आजमगढ़ : सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपाइयों व प्रगतिशील समाज पार्टी ने जगह-जगह आयोजन कर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव द्वारा अतरौलिया सपा कार्यालय पर केक काटा और कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने में नेताजी का बहुत बड़ा योगदान है। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने उत्तर प्रदेश में नौजवानों, किसानों, छात्र-छात्राओं के विकास के लिए बहुत कार्य किया।
शहर के कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामाकांत यादव ने कहा कि नेताजी ने समाज में सबको बराबरी दिलाने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। पूर्व कैबिनैट मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पिछड़ों, गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए पूरा जीवन संघर्ष करते रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने मुलायम सिंह यादव को देश के किसान नेता और धरती पुत्र का रूप बताया। इस अवसर पर एमएलसी राकेश यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, डा. अनिल राय, रामआश्रय चौहान, डा. रामदुलार राजभर, एसके सत्येन, जयराम पटेल, बेचई सरोज, रामजग राम, सिगारी गौतम, बर्मन यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, गुड्डी देवी, बबिता चौहान, सुनीता सिंह, राजेश यादव, अतरौलिया में चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद जायसवाल, दामोदर प्रजापति आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव के नेतृत्व में केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर रामप्यारे यादव, आनंद उपाध्याय, मनीष यादव, सुरेन्द्र चौहान, डा. राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।