Move to Jagran APP

7वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म

रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर किशोर ने दुराचार किया। दुराचार की शिकार किशोरी के मां की तहरीर पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:32 PM (IST)
7वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म
7वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म

जासं, रौनापार (आजमगढ़) : रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ घर में घुसकर किशोर ने दुष्कर्म किया। मां ने बिटया को न्याय दिलाने के लिए आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए पीड़िता का चकित्सकीय परीक्षण कराया है।

loksabha election banner

रौनापार क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है। उसकी मां विकास खंड स्थित एक कैंटीन में काम करती हैं। प्रत्येक दिन की तरह किशोरी की मां कैंटीन में काम करने चली गई थी। किशोरी घर पर अकेली मौजूद थी। किशोरी ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे वह घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर छत के रास्ते से उसके घर में घुस गया। घर में किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुराचार किया फिर भाग निकला। मां के लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई तो उन्होंने रौनापार थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.