एमएलसी ने पौधारोपण कर लिया रक्षा का संकल्प
पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के महुआ मुरारपुर के प्राचीन मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।
जासं, जहानागंज (आजमगढ़): पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के महुआ मुरारपुर के प्राचीन मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया। यशवंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पौधों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। वर्तमान में तरह-तरह की बीमारियां एवं असामयिक मौतों का मूल कारण प्रदूषित पर्यावरण है। पौधारोपण कर देने मात्र से ही हमारा दायित्व खत्म नहीं हो जाता है बल्कि हमें इसकी रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। ग्राम सभाओं में प्रधानों एवं हर जरूरतमंद को पौधे मुहैया करा रही है। हम सबको भी अपने हाथों से पौधारोपण कर उसकी रक्षा का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर अजय उर्फ डगलेश सिंह, पंकज पासवान, दिनेश सिंह, छोटू पांडेय, अशोक पांडेय, लालबहादुर सिंह, लालू चंचल चौबे, उदयशंकर चौरसिया, अतुल चौबे आदि मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप