निजामाबाद में याद किए गए मजरूह सुल्तानपुरी
जागरण संवाददाता निजामाबाद (आजमगढ़) हर दिल अजीज गीतकार शायर मजरूह सुल्तानपुरी के 101व
जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़) : हर दिल अजीज गीतकार, शायर मजरूह सुल्तानपुरी के 101वें जन्मदिन पर उनके जन्म स्थान निजामाबाद में उनके प्रशंसकों ने याद किया। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब प्रांगण में मजरूह साहब की याद में हुए कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र हरि पांडेय एडवोकेट ने कहा कि जिले के इतिहास में वर्ष 1919 एक तारीख वर्ष है। उसी वर्ष 14 जनवरी को मिजवां फूलपुर में कैफी आजमी तो एक अक्टूबर को निजामाबाद में मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था। डॉ. शाहनवाज खान, गुरुद्वारा के सेवादार जगदीश सिंह सलूजा, अब्दुल रहमान सिद्दीकी, इकबाल अहमद, गुरुप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, डॉ. इरफान, शिवम पाठक, दीप सिंह आदि रहे।