आजमगढ़ में पागल कुत्ते ने 15 लोगों को काटा, बाजार में कुत्ते ने मचाई दहशत
आजमगढ़ के बरदह-जिवली क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिसके बाद सभी को ...और पढ़ें

आजमगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक, 15 लोग घायल, बाजार में दहशत।
HighLights
आजमगढ़ में एक पागल कुत्ते ने 15 लोगों को घायल किया।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज टीका लगा।
कुत्ते के आतंक से बाजार में दहशत, पकड़ने की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। क्षेत्र के बरदह-जिवली क्षेत्र में पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में घायल 15 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह पहुंचे। सभी को उपचार के बाद एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। सीएचसी बरदह के अधीक्षक डा. सोमेश रंजन मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह से कुत्ते के काटने के 15 मरीज अस्पताल पहुंचे।
सभी को आवश्यक उपचार के साथ एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बाजारवासियों ने बताया कि कुत्ता लगातार बाजार और आसपास के गांवों में घूम रहा है। वह भीड़ में खड़े लोगों को पीछे से अचानक पहुंचकर काटने के बाद भाग जा रहा है। इससे लोगों में भय बना हुआ है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है। कुत्ते को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। कुत्ते के हमले में पप्पू, यासीन, भवसागर, राजकुमार, रिया, रामपत, अंकित, अशोक, प्रेमचंद, शिवलाल, सुभावती, सचिन, आदित्य, विशेष और सिद्धू समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।
