गोदामों से घटतौली, कल लखनऊ जाएंगे कोटेदार
जासं आजमगढ़ शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में सोमवार को कोटेदार संघ के पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसमें केरोसिन तेल वितरण में आ रही समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। कोटेदारों ने कहा कि किस रेशियो से केरोसिन तेल का वितरण किया जाए यह समझ से परे है। बार-बार कहने के बाद भी गोदामों से घटतौली की जा रही है। बोरे का वजन नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न गोदामों पर पल्लेदारी अलग-अलग ली जाती है। इसको एक समान किया जाए। इन सभी स्थितियों को लेकर 16 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में बैठक आयोजित की गई है। इसमें जनपद के सभी कोटेदार शामिल होंगे। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी से अवकाश स्वीकृत की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव संयोजक दिनेश सिंह उपाध्यक्ष महेंद्र यादव राय आदि उपस्थित थे।
जासं, आजमगढ़ : शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में सोमवार को कोटेदार संघ के पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसमें केरोसिन तेल वितरण में आ रही समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। कोटेदारों ने कहा कि किस मात्रा से केरोसिन तेल का वितरण किया जाए, यह समझ से परे है। बार-बार कहने के बाद भी गोदामों से घटतौली की जा रही है। बोरे का वजन नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न गोदामों पर पल्लेदारी अलग-अलग ली जाती है। इसको एक समान किया जाए। इन सभी स्थितियों को लेकर 16 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में बैठक आयोजित की गई है। इसमें जनपद के सभी कोटेदार शामिल होंगे। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी से अवकाश स्वीकृत की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, संयोजक दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, राय आदि उपस्थित थे।