Move to Jagran APP

विधि-विधान पूर्वक पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

आजमगढ़ : श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर हीरापट्टी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव की उपस्थिति में चित्रगुप्त भगवान का पूजन, हवन व कलम दावात का किया गया। इसके बाद विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM (IST)
विधि-विधान पूर्वक पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
विधि-विधान पूर्वक पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

आजमगढ़ : श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर हीरापट्टी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव की उपस्थिति में चित्रगुप्त भगवान का पूजन, हवन व कलम दवात का किया गया। इसके बाद विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद एएन मेमोरियल स्कूल की छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, चित्रगुप्त वंदना एवं आगत बंधुओं का स्वागत गीत के द्वारा किया गया। आगंतुकों का स्वागत करते हुए दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज है जो प्रारंभ से ही अपनी मेधा, प्रतिभा से समाज एवं राष्ट्र को संदेश, एक नई दिशा एवं दृष्टि देता रहा। आज आवश्यकता है कि हम सभी चाहे तो किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों, कुछ समय अवश्य समाज की प्रगति व उत्थान दें। इसके बाद बच्चों ने नृत्य व गायन से उपस्थित बंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेंद्र कुमार वर्मा रज्जन ने सभा की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता अशोक अस्थाना व संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, डा. नरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रामनरायन, रविशंकर लाल, सर्वेश, मनोज अस्थाना, कृष्ण स्वरूप, नरेंद्र, प्रहलाद लाल, नूतन श्रीवास्तव, नागेंद्र लाल, विनय कुमार, श्रीनाथ सहाय, कन्हैया लाल, डा. भक्तवत्सल, हनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.