महेंद्र हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा बरामद
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव के समीप डेढ़ माह पूर्व महेंद्र की हुई हत्या क
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव के समीप डेढ़ माह पूर्व महेंद्र की हुई हत्या के मामले में आरोपित महेश यादव को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा को बरामद कर लिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा गांव निवासी महेंद्र प्रताप यादव अपने पुत्र अंकित यादव के साथ 27 जुलाई की दोपहर को लालगंज बाजार से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव के समीप हमलावरों ने लक्ष्य कर पिता व पुत्र को गोली मार दी थी। गोली लगने से महेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि उनका पुत्र अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था। महेंद्र की हत्या में नामजद किए गए आरोपित महेश यादव पुत्र स्व. राम अवध यादव ग्राम असौसा थाना मेंहनगर निवासी ने पुलिस के दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने आरोपित महेश को कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर महेंद्र हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। तमंचा बरामद होने के बाद पुलिस ने महेश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।