विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को वृद्धाश्रम जोधी का पुरा आराजीबाग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 10:16 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को वृद्धाश्रम जोधी का पुरा आराजीबाग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि राजीव शुक्ला ने महिला सशक्तीकरण व वृद्धजनों के कल्याणकारी योजनाओं के बाबत विस्तार से बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता सीएल निगम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बाबत जानकारी दिया। वहीं रवि प्रताप सिंह व मनोज सिंह ने भी दहेज प्रथा व भरण-पोषण की जानकारी दी। आश्रम अधीक्षक डा. सुजीत राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में भीम निषाद व धर्मेंद्र आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें