दो किशोरियों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
आजमगढ़ महराजगंज व मेहनाजपुर थाने में दो किशोरियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों किशोरियों की बरामदगी में पुलिस जुट गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गत आठ अक्टूबर को गोपालपुर मेला देखने गई थी।
जासं, आजमगढ़ : महराजगंज व मेहनाजपुर थाने में दो किशोरियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों किशोरियों की बरामदगी में पुलिस जुट गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गत आठ अक्टूबर को गोपालपुर मेला देखने गई थी। अभी तक वापस नहीं लौटी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि आठ अक्टूबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कोसड़ा गांव निवासी चंदन कुमार गौतम ने बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की बरामदगी में जुट गई है।