यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजमगढ़ में मतांतरण कर शादी के लिए युवती का अपहरण, मामा-भांजा गिरफ्तार, फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी
आजमगढ़ के सरायमीर पुलिस ने बुधवार को मतांतरण कर शादी के लिए बहला-फुसलाकर युवती का अपहरण करने के दाे आरोपितों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : युवती को प्रेम जाल में फांसने के बाद निकाह के लिए मतांतरण कराने की शर्त रखने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को भनक लगी तो आरोपित युवक और उसके भांजा को गिरफ्तार कर युवती को उनके चंगुल से छुड़ा पाई। दुष्चक्र में शामिल आरोपित के मां और पिता फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। सनसनीखेज मामले की चर्चा इलाके में पूरे दिन सुर्खियों में रही। पीड़ित मां ने चार के खिलाफ केस दर्ज कराई थी।
निकाह के लिए मतांतरण कराने की शर्त रख दी
सरायमीर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नौ नवंबर काे तहरीर देकर अपनी बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाई थी। आरोप लगाया था कि बेटी को पहले सैजना गांव के ओबैदुल्लाह ने अपने प्रेमजाल में फांस लिया। उसके बाद निकाह के लिए मतांतरण कराने की शर्त रख दी।
बिटिया के इंकार करने पर उसे अगवा कर लिया है। इस दुष्चक्र में मुख्य आरोपित ओबैदुल्लाह का भांजा और उसके मां-पिता भी शामिल हैं। तहरीर मिलने के साथ ही पुलिस की नींद उड़ गई। सर्विलांस की मदद ली तो सैजना गांव में लोकेशन मिली तो आरोपित के घर छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया। घर में छिपे औबेदुल्ला और उसका भांजा जीशान निवासी फूलपुर भी हत्थे चढ़ गया।
कराकर शादी का दबाव बना रहा था। विवाह करने के लिए उसका
एसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि ओबैदुल्लाह युवती पर मतांतरण कराकर शादी का दबाव बना रहा था। विवाह करने के लिए उसका शारीरिक व मानसिक शोषण भी कर रहा था। जबकि वह पहले से ही शादी शुदा है। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि मतांतरण जैसी कोई बात अभी तक की जांच में सामने नहीं आई है।
