अपहर्ता पकड़ा गया, किशोरी बरामद
जागरण संवाददाता आजमगढ़ गंभीर पुलिस ने अपहर्ता को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 08:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : गंभीर पुलिस ने अपहर्ता को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस वांछितों की गिरफ्तारी को भ्रमणशील थी कि किशोरी को अगवा करने वाले के बारे में सटीक जानकारी मिल गई। उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मोतीचंद्र व कांस्टेबल स्वप्निल सक्सेना के साथ हाईवे स्थित रसूलपुर मोड़ के पास दबिश दी तो आरोपित उदयभान गुप्ता निवासी नगरईया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर हत्थे चढ़ गया। उसके साथ रही किशोरी को पुलिस ने बरमाद कर लिया। आरोपित उसे कहीं भगा ले जाने की नियत से लेकर पहुंचा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें