Move to Jagran APP

सूफी साहित्य के महारथी हैं कन्हैया सिंह

- आयोजन -वरिष्ठ साहित्यकार के जन्मदिन पर लघु गोष्ठी का आयोजन -मात्र 35 वर्ष की अवस्था में अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 05:48 PM (IST)
सूफी साहित्य के महारथी हैं कन्हैया सिंह
सूफी साहित्य के महारथी हैं कन्हैया सिंह

- आयोजन

loksabha election banner

-वरिष्ठ साहित्यकार के जन्मदिन पर लघु गोष्ठी का आयोजन

-मात्र 35 वर्ष की अवस्था में आजमगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष बने जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जनपद का नाम राष्ट्रीय फलक पर गौरवान्वित करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह के 87वें जन्मदिन पर उनके राहुल नगर मड़या स्थित आवास पर लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एडवोकेट आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सूफी साहित्य और पाठानुसंधान विधा के महारथी डा. सिंह राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं। मात्र 35 वर्ष की अवस्था में आजमगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। हिदी संस्थान और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पद का निर्वहन करने के साथ पुरस्कारों की लंबी श्रृंखला उनके नाम रही। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों में बांधना मुश्किल है।

डीएवीपीजी कालेज की प्राचार्य डा. शुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि डा. सिंह भारत-भारती की महान परंपरा में निहित साहित्यिक विचारधारा के वाहक हैं। महाविद्यालय के हिदी विभाग के अध्यक्ष पद का दायित्व हो या उप्र भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष का पद रहा हो, उन्होंने कुशलतापूर्वक उनका निर्वहन किया है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिदी विभाग में सहायक आचार्य डा. विनम्रसेन सिंह,डा. पंकज सिंह, डा. चित्रसेन सिंह, डा. अरुणिमा सिंह, विनीत सिंह, रोशनी सिंह, निवेदिता सिंह आदि ने कन्हैया सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.