प्रदेश सरकार में जंगलराज कायम
आजमगढ़़ समाजवादी पार्टी विधानसभा सदर की मासिक बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर हरिश्चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की जनसमस्या को लेकर 9 अगस्त दिन शुक्रवार को दस बजे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर नेहरू हाल के मैदान में विशाल धरना देने के लिए रणनीति तैयार की गई।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़़ : समाजवादी पार्टी विधानसभा सदर की मासिक बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर हरिश्चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की जनसमस्या को लेकर 9 अगस्त दिन शुक्रवार को दस बजे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर नेहरू हाल के मैदान में विशाल धरना देने के लिए रणनीति तैयार की गई।
पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता परेशान है। जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त और योगी बाबा मस्त हैं। बलात्कार, हत्या, लूट, छिनैती, मंहगाई, बेकारी-बेरोजगारी बढ़ रही है। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा शुल्क 100 से बढ़ाकर 600 रुपया कर दिया गया। जनता की इन सभी समस्याओं को लेकर विशाल धरना दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजवादी विचारक अधिक से अधिक संख्या में घटना में पहुंच कर धरने को सफल करने की जरूरत है। बैठक में विजय यादव, मूलचंद यादव, बबिता चैहान, शम्भू चौहान, वेदप्रकाश यादव, राजाराम सोनकर, बाबूराम यादव, अशोक पाण्डेय, विजयी सिंह, सपना निषाद, सुधीर राय, हरेन्द्र निषाद आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन शिवमूरत यादव ने किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप