देश की एकता व अखंडता की रक्षा को समर्पित थीं इंदिरा गांधी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद कर नमन किया।
जासं, आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी तेज तर्रार और विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शुमार थीं। वह जीवन पर्यन्त देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित थीं। इंदिरा जी के तीन महत्वपूर्ण कार्य बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को पराजित कर पाकिस्तान के नब्बे हजार सैनिकों का आत्मसमर्पण कराकर बांग्लादेश का उदय देश हमेशा याद करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसजन संकल्पित हैं कि इंदिरा के बताए रास्ते पर चलते हुए किसानों, मजदूरों व शोषितों के हित के लिए कार्य करेंगे एवं जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगें। मुन्नू यादव ने कहा कि इंदिरा जी द्वारा लागू किए गए बीस सूत्रीय कार्यक्रम से देश का तीव्र गति से विकास हुआ। उन्होंने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न देश बनाया और देश की अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हो गईं। कार्यक्रम को बृजेश नंदन पांडेय, रामअवध यादव, ओंकार पांडेय, मालती मिश्रा, जगदंबिका चर्तुवेदी, मुन्नू मौर्या, श्यामदेव यादव, ओमप्रकाश राय, पुनीत राय, संतोष कुमार, जावेद मंदे, शीला भारती आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर देवमुनी राजभर, विपिन पाठक, सत्यप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, संतोष कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, ओंकार सिंह आदि रहे। संचालन पूर्णमासी प्रजापति ने किया।