आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं के कसे पेच और दिया जीत का मंत्र
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर के एन सिंह इंटर कॉलेज पर सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री व सांसद शिव प्रताप शुक्ल का प्रथम आगमन पर महुला से लेकर जीयनपुर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
आजमगढ़, जेएनएन। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर के एन सिंह इंटर कॉलेज पर सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री व सांसद शिव प्रताप शुक्ल का प्रथम आगमन पर महुला से लेकर जीयनपुर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहींं जीयनपुर केंद्र सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सगड़ी विधानसभा को पहली बार हर हाल में जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से एकजुट होकर लगने के लिए प्रेरित किया।
सगड़ी विधानसभा को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देने के साथ सांगठनिक बैठक लेकर संगठन के पेंच कसे। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि सगड़ी विधानसभा में पहली बार कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा जीतने का कार्य करेगी। जनपद में प्रवेश के साथ ही मनीष मिश्र उर्फ पिंटू मिश्रा के नेतृत्व में महुला में स्वागत किया गया। वहींं जीयनपुर पहुंचने पर पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने सगड़ी विधानसभा प्रभारी वह पूर्व मंत्री का बुके अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, घनश्याम सिंह पटेल, सचिता सिंह, दिवाकर सिंह, सोनू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।