विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में पत्नी ने पति के गुप्तांग पर डाला तेजाब, पत‍ि की हालत हो गई खराब, पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 07:17 PM (IST)

पीड़‍ित पत‍ि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 26 सितंबर को ससुराल में किसी बात ...और पढ़ें

मह‍िला के गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

मह‍िला के गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। 

HighLights

  1. घटना में शौचालय साफ करने वाले रखे तेजाब का प्रयोग किया था।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के दौरान उसके गुप्तांग पर तेजाब डालकर घायल करने वाली आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद किया है।

कोहड़ौरा गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 26 सितंबर को ससुराल में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया, नाराज पत्नी ने उसके गुप्तांग पर तेजाब डाल दिया।

जिससे वह घायल हो गया, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित मह‍िला के गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपिता ने घटना में घर में शौचालय साफ करने वाले रखे तेजाब का प्रयोग किया था।