इफको का नैनो उत्पाद कृषि के लिए क्रांति
आजमगढ़ पल्हनी विकास खंड के सहबाजपुर गांव में रविवार को इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नैनो इफको नाइट्रोजन नैनो जिक एवं नैनो कॉपर के लांचिग के बारे में किसानों को बताया गया।
जासं, आजमगढ़ : पल्हनी विकास खंड के सहबाजपुर गांव में रविवार को इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नैनो इफको नाइट्रोजन, नैनो जिक एवं नैनो कॉपर के लांचिग के बारे में किसानों को बताया गया। इफको के क्षेत्र प्रबंधक डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे देश में आज उत्पाद को लांच किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर पहुंचे प्रगतिशील किसानों को इफको नैनो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने बताया कि इफको नैनो नाइट्रोजन जिक, इफको नैनो कॉपर एवं इफको नैनो उत्पाद कम लागत, पर्यावरण सुरक्ष एवं उत्पादन ज्यादा होगा। नैनो उत्पाद कृषि में नई क्रांति लाएगी। परीक्षण के बाद बाजार में उपलब्ध होने पर मृदा, जल एवं वायु प्रदूषण से निजात दिलाते हुए पोषक तत्व प्रंबंधन की लागत सिर्फ चौथाई ही रह जाएगी। इस मौके पर करमदेव यादव, विनोद प्रजापति, मुरली मनोहर सिंह, रामदीन यादव, आदि मौजूद थे।