Move to Jagran APP

आवश्यकता पड़ी तो दोबारा आऊंगा : उप मुख्यमंत्री

आजमगढ़ : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और पीड़ितों में राहत वितरण करने के बा

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:39 PM (IST)
आवश्यकता पड़ी तो दोबारा आऊंगा : उप मुख्यमंत्री
आवश्यकता पड़ी तो दोबारा आऊंगा : उप मुख्यमंत्री

आजमगढ़ : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और पीड़ितों में राहत वितरण करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन की तरफ से प्रदेश में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। यदि विषम परिस्थितियां आई तो दोबारा आऊंगा। जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव अच्छा कार्य किया जा रहा है। यदि किसी समस्या से निपटने की आवश्यकता पड़ी तो युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बाढ़ की आपदा के अतिरिक्त अन्य किसी प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया। डिप्टी सीएम के साथ आए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। राहत शिविर में पीड़ितों को राहत पैकेट वितरण किए। उनके साथ लखनऊ से ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू आए और साथ गए भी। हेलीपैड पर सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह भाजपा सांसद नीलम सोनकर, कृष्णपाल ¨सह, जयप्रकाश पांडेय, श्वेता ¨सह, दिवाकर ¨सह, अर¨वद जायसवाल, मनीष मिश्रा, ¨पटू, सोनू ¨सह, नागेंद्र ¨सह पटेल, घनश्याम ¨सह पटेल, उदय प्रताप ¨सह, विनोद राय आदि ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने माल्यार्पण से किया इनकार

बाढ़ राहत शिविर के मंच पर संचालन कर रहे प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का माल्यार्पण के लिए जब लोगों को बुलाया गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। कहा आपदा की इस घड़ी में माल्यार्पण न हो। जब बारिश ने रोका राहत सामग्री का वितरण, भीगते घर को गए

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुल आठ सौ लोगों को राहत पैकेट वितरित करना था। दस बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का पैकेट देकर उपमुख्यमंत्री सवा तीन बजे चले गए। इसके बाद एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार अर¨वद ¨सह और संबंधित गांव के लेखपाल व कानूनगो राहत सामग्री का पैकेट वितरण कर रहे थे। सबसे पहले चक्की हाजीपुर का राहत पैकेट बांटा जा रहा था। अभी पूरा वितरित भी नहीं हो पाया था कि सवा पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इससे वितरण बंद करा दिया गया। जो लोग राहत पैकेट पा गए थे वे भी भीगते हुए घर गए। जबकि बांका, बूढ़नपट्टी, हथियागढ़, अभ्भनपट्टी सहित देवारांचल से आए लोग नहीं पाए वह भी भीगते गए। सवा पांच बजे से सात बजे तक रुक-रुक के बारिश होती रही। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को देवारांचल के शेष बाढ़ पीड़ितों का भी राहत सामग्री का पैकेट वितरित कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.