मकान की दीवार ढही, वृद्धा की मौत
जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : रानी की सराय क्षेत्र के भीमसेनपुर उजी गांव में ग
जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : रानी की सराय क्षेत्र के भीमसेनपुर उजी गांव में गुरुवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे एक व्यक्ति के मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दब जाने से वृद्ध की मौत हो गई।
भीमसेनपुर उजी गांव निवासी सुहेल प्रजापति की पत्नी 50 वर्षीय अर्पिता देवी उर्फ इमरती देवी गुरुवार को दिन में लगभग एक बजे घर के अंदर चारपाई पर लेटी थी। परिजनों का कहना है कि उसी दौरान कच्चे मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। जिससे चारपाई पर सो रही अर्मिता देवी दीवार के मलबे में दब गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबा को हटाकर उसके अंदर दबी अर्पिता को बाहर निकाला। उसे परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अर्पिता के दो पुत्रों में एक पुत्र की कोलकाता शहर में बीमारी से कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। एक पुत्र है जो घर पर ही रहता है। उसकी पुत्री की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल रहती है।