जिले में 1987 स्थानों पर जली होलिका
होली का पर्व अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। शहर से लेकर गांव तक होली के रंग में लोग रंग चुके हैं। बुधवार की रात को शुभ मुहूर्त पर जिले के 19
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जनपद में बुधवार को शहर से लेकर गांव तक लोग होली के रंग में रंगे दिखे। रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त पर जिले के 1987 स्थानों पर पूरे जोश-खरोश के साथ होलिका दहन किया गया। होली की पूर्व संध्या पर शहर के दो स्थानों व जिले के ग्यारह स्थानों से लाग जुलूस निकला। होली का पूर्व जिले में आज धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ही कस्बा व ग्रामीण अंचलों में होलिका का रेड़ स्थापित कर उक्त स्थान पर लकड़ी, उपले आदि एकत्र किए हुए थे। शुभ मुहूर्त पर बुधवार की रात को होलिका जलाने के लिए लोग अपने घरों से उपले आदि लेकर होलिका स्थल पर पहुंचने लगे। पूजन-अर्चन के साथ ही होलिका दहन किया गया। होलिका दहन किए जाने के साथ ही लोग जमकर अबीर-गुलाल के साथ रंग खेलने लगे। जोगीरा सरररर की धूम पर युवा थिरकते हुए नजर आ रहे थे। शहर के मुख्य चौक, अठवरिया मैदान, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा, बदरका, पुरानी कोतवाली, बेलइसा, रेलवे स्टेशन, सर्फुद्दीनपुर, मूसेपुर, हरबंशपुर, पल्हली, नरौली, सिधारी, रैदोपुर, सिविल लाइन, काली चौरा, एलवल, दलालघाट, कालीनगंज, कोट, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी पर होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।