जिला अस्पताल में शुरू हुआ कूल्हे का प्रत्यारोपण
आजमगढ़ : जिला अस्पताल में अब रयूमेटाइड अर्थराइटिस की बीमारी का इलाज एवं आपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इससे पहले ऐसे में मरीज या तो लखनऊ जाते थे या दिल्ली।
आजमगढ़ : जिला अस्पताल में अब रयूमेटाइड आथ्र्राइटिस की बीमारी का इलाज एवं आपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इससे पहले मरीज को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की मदद से कूल्हे का प्रत्यारोपण किया जाने लगा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक ¨सह ने बताया कि जीयनपुर निवासी 28 वर्षीय सुनील पिछले 12 वर्ष से र्यूमेटाइड आथ्र्राइटिस बीमारी से ग्रसित रहे। इसके चलते वह दिव्यांगता का जीवन जी रहे थे। दो माह पूर्व वह संपर्क में आए। कूल्हा बदलने की सलाह दी गई। दो घंटे आपरेशन करके कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। अब वह पहले की तरह जीवन जी सकते हैं। बताया कि र्यूमेटाइड आथ्र्राइटिस बीमारी का ऑपरेशन पहली बार जिला अस्पताल में शुरू हुआ है। मरीजों को कम खर्च में जिला अस्पताल में यह सुविधा दी जा रही है।