विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में ह‍िंंदू युवती का नमाज पढ़ने के लि‍ए जगह खोजने का आरोप सोशल मीड‍ि‍या पर वायरल, पुल‍िस ने कहा- 'भटककर यहां पहुंची थी'

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 18 Sep 2026 12:47 PM (IST)

आजमगढ़ में एक हिंदू छात्रा के नमाज पढ़ने की जगह तलाशने के सोशल मीडिया आरोपों पर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया ...और पढ़ें

HighLights

  1. आंबेडकर नगर की छात्रा आजमगढ़ में भटकती मिली।

  2. सोशल मीडिया पर धर्मान्तरण के गंभीर आरोप लगाए गए।

  3. पुलिस ने आरोपों को खारिज कर युवती पिता को सौंपा।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सोशल मीड‍िया पर दो द‍िनों से एक ह‍िंदू युवती के मतांतरण का आरोप सोशल मीड‍िया में लगने की जानकारी सामने आने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। आंबेडकर नगर की निवासी शिब्ली कॉलेज में बीएससी की ह‍िंंदू छात्रा की मुस्लिम सहेली द्वारा ब्रेन वाश करने की घटना सामने आने के बाद पुल‍िस ने उसे बरामद किया है।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही जानकारी में बताया गया क‍ि लड़की मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित हो चुकी है क‍ि उसका दिमाग अब काम नहीं कर रहा है। सोशल मीड‍िया पर शेयर हो रहे वीडि‍यो में मह‍िला पुल‍िस कर्मी एक मानस‍िक रूप से परेशान युवती को लेकर जा रही है। वहीं पर यह जानकारी भी साझा की गई है क‍ि मेंहनगर बाजार में कमरा खोजकर नमाज पढ़ने की बात वह कर रही थी।

इसकी जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने उसे देखकर पुलिस के हवाले किया। पोस्‍ट में आरोप लगाया गया है क‍ि धर्मान्तरण का बड़ा सिंडिकेट (केरला स्टोरी वाला) शिब्ली कॉलेज में भी चल रहा है अपने बच्चियों कों पढ़ाने वाले हिन्दू माता पिता ध्यान दें। इस पोस्‍ट के साथ ही आजमगढ़ पुलिस से निवेदन क‍िया गया था क‍ि इस पूरे सिंडिकेट की जांच करे।

मेंहनगर क्षेत्र के गोला बाजार में बुधवार को भटककर पहुंची युवती को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा। युवती के पास मिले कार्ड से पुलिस ने उसके पिता को फोन किया तो गुरुवार की सुबह पिता मेंहनगर आए और पुलिस ने युवती को उन्हें सौंप दिया। हालांकि क्षेत्र में इस बात की चर्चा रही कि युवती मस्जिद में इबादत के लिए जगह खोज रही थी लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया।

कस्बे में बुधवार शाम उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब अंबेडकरनगर के जलालपुर निवासी एक युवती मेंहनगर के गोला बाजार में पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को विहिप कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी दी। सूचना पर कस्बा प्रभारी मयंक सिंह एवं महिला आरक्षी मौके पर पहुंचे और युवती को महिला आरक्षी अपने साथ लेकर थाने पर चली गई।

युवती के पास मिले कार्ड पर अंकित नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो गुरुवार को उसके पिता थाने पर आए और पुलिस ने युवती को उन्हे सुपुर्द कर दिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित है, जिसमें युवती को पुलिस अपनी सुरक्षा में साथ लेकर जा रही है। सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि युवती भटककर यहां पहुंची थी। मस्जिद में इबादत के लिए जगह नहीं तलाश रही थी, उसे गोला बाजार से पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने आई और गुरुवार को उसे उसके पिता को सौंप दिया गया।