अधीनस्थ अधिकारियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
आजमगढ़ : अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति का उत्पीड़न किया जा रहा है।
आजमगढ़ : अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड ने बताया कि अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के संज्ञान में भी इसे लाया गया था। समस्त जिले के आलाधिकारियों को उत्पीड़न रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उत्पीड़न नहीं रुकेगा तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप उत्पीड़न रोकवाने की मांग की। इस अवसर पर रामरतन धुरिया, सुआल प्रसाद गोंड, शैलेश गोंड, दीपू खरवार, अमरदीप खरवार व शैलेंद्र गोंड आदि उपस्थित थे।