गणेश उत्सव को लेकर जिले में धूम
आजमगढ़ : जिले भर में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश महोत्सव नगर से लेकर ग्रामीण अंचल में मना
आजमगढ़ : जिले भर में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश महोत्सव नगर से लेकर ग्रामीण अंचल में मनाया जा रहा है। भगवान श्री गणेश उत्सव के पावन पर्व पर जगह-जगह गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। जिले भर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में मूर्ति सजाने एवं भजन संध्या कर रहे हैं। महाराष्ट्र से आकर यहां रह रहे मराठी समाज के लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्री गणेश की छोटी-बड़ी मनमोहक प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कहीं पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के समक्ष श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ कर रहे हैं तो कहीं श्रीमद्भागवद्गीता का पाठ हो रहा है। यहां पर 19 सितंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। शहर के सदावर्ती, खत्री टोला, अठवरिया मैदान, कुर्मी टोला व पुरानी कोतवाली आदि मोहल्लों में रह रहे मराठी समाज के लोग सभी के सहयोग से होने वाले सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। कुर्मी टोला निवासी आशा भोंसले ने बताया कि भगवान गणेश प्रतिमा घरों में स्थापित करने से सुख-समृद्धि तो घर में होती है। इसके साथ-साथ लक्ष्मी जी का सदा उस घर में निवास होता है।